Jharkhand Police Transfer: गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से एक बड़ी खबर सामने आयी है. झारखंड पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य सरकार ने एक साथ 201 डीएसपी का तबादला कर दिया है. सरकार के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. बुधवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक राज्य के 201 डीएसपी का तबादला कर नये स्थानों पर पदस्थापित किया गया है. इस फेरबदल में कई जिलों के एसडीपीओ, ट्रैफिक डीएसपी, साइबर डीएसपी के साथ-साथ हाल ही में पुलिस डीएसपी कैडर में पदोन्नत हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी दूसरे को पदस्थापित किया गया है और उन्हें फिलहाल कोई नयी पोस्टिंग नहीं मिली है, वे सीधे पुलिस मुख्यालय, झारखंड में योगदान देंगे. दोपहर में पुलिस मुख्यालय ने 192 डीएसपी का मूवमेंट ऑर्डर जारी कर दिया. जारी नोटिफिकेशन में 48 डीएसपी ऐसे हैं जो प्रमोशन के बाद डीएसपी बने हैं. 7वीं से 10वीं जेपीएससी में 37 डीएसपी चयनित हैं और वे डीएसपी हैं जो दो साल या उससे अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थापित थे.
यह भी पढ़ें: Ranchi Hotwar Jail Case: जांच में सही निकला महिला बंदी के यौन शोषण का मामला