राँची जिला में अंचल स्तरीय जनता दरबार का सफल आयोजन

Block level Janta Darbar organized in 18 Anchals of Ranchi by DC Manjunath Bhajantri.
Getting your Trinity Audio player ready...

★उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज राँची जिले के सभी 18 अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया

★जनता दरबार में भूमि संबंधी सुधार, प्रमाण-पत्र जारी करना, दाखिल-खारिज तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया गया

★उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निराकरण पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए

★ जिला प्रशासन, राँची का यह प्रयास शासन की जन-केंद्रित नीति को मजबूत करता है और नागरिकों के बीच प्रशासनिक विश्वास को बढ़ावा देता है

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज राँची जिले के सभी 18 अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की विभिन्न शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

जनता दरबार में भूमि संबंधी सुधार, प्रमाण-पत्र जारी करना, दाखिल-खारिज तथा अन्य प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े आवेदनों पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकांश आवेदनों को निष्पादित करते हुए लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।

अंचलवार निष्पादित आवेदनों का विवरण:

(1) अनगड़ा अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 125

  • दाखिल खारिज: 08
  • शुद्धि पत्र में जाति सुधार: 02
  • आवासीय प्रमाण पत्र: 32
  • जाति प्रमाण पत्र: 28
  • आय प्रमाण पत्र: 38
  • पंजी 2 सुधार: 12
  • परमिशन: 03
  • पारिवारिक सदस्यता: 02

इसके अतिरिक्त, अंचल कार्यालय अनगड़ा में ऑनलाइन पंजी II में प्लॉट संख्या दर्ज करने, दोहरा जमाबंदी सुधार, खाता-नाम सुधार, लगान अद्यतन तथा रसीद निर्गत करने संबंधी कई व्यक्तिगत आवेदनों (जैसे अभय अमला तिर्की, संजीत कुमार, मदन लाल महतो, झुबरा गंझु, पिंकी चौधरी, राजेन्द्र महतो, ललकी देवी आदि) का त्वरित निपटारा किया गया।

(2) चान्हो अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 78

  • निष्पादित आवेदन (दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र): 04
  • पंजी II सुधार: 03 (हुरहुरी, बरहे, चोरेया ग्राम के आवेदकों के लगान अद्यतन, प्लॉट एवं रकबा सुधार)
  • जाति प्रमाण-पत्र: 65
  • तत्काल आवेदन: 03
  • नकल आवेदन: 03

(3) खलारी अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 22

  • जाति प्रमाण-पत्र: 05
  • आवासीय प्रमाण पत्र: 04
  • तत्काल आवेदन: 02
  • आय प्रमाण पत्र: 07
  • पारिवारिक प्रमाण पत्र: 02
  • आचरण प्रमाण पत्र: 01
  • पंजी II सुधार: 01

(4) राहे अंचल
कुल निष्पादित मामले: 128

  • पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र: 02
  • आय प्रमाण पत्र: 45
  • आवासीय प्रमाण पत्र: 46
  • जाति प्रमाण पत्र: 35

(5) सिल्ली अंचल
कुल निष्पादित आवेदन: 54

  • पारिवारिक सदस्यता: 02
  • तत्काल (जाति, आय, आवासीय): 04
  • आचरण प्रमाण पत्र: 04
  • आवासीय प्रमाण पत्र: 11
  • जाति प्रमाण पत्र: 12
  • आय प्रमाण पत्र: 15
  • पंजी II सुधार: 06

(6) मांडर अंचल*
कुल निष्पादित आवेदन: 58

  • आवासीय प्रमाण पत्र: 15
  • जाति प्रमाण पत्र: 12
  • आय प्रमाण पत्र: 18
  • पारिवारिक सदस्यता: 03
  • दाखिल-खारिज: 01
  • सुधार वशुधा: 01
  • सर्वजन पेंशन: 08

(7) प्रखंड सह अंचल कार्यालय रातु में कुल 178 आवेदनों का निष्पादन किया गया, जिसमें दाखिल खारिज (23), ऑनलाइन सुधार (05), जाति प्रमाण पत्र (26), आवासीय प्रमाण पत्र (29), आय प्रमाण पत्र (53), जन्म प्रमाण पत्र (10), मृत्यु प्रमाण पत्र (04), सर्वजन पेंशन (22) आदि प्रमुख थे।

(8) अंचल का नाम – अरगोड़ा अंचल

(1) पंजी II सुधार – 08
(2) पारिवारिक सूचि – 02
(3) दा ० खा ० वाद -01
(4) वृद्धा एम् विधवा व विकलांग पेंशन -04
(5) आय प्रमाण पत्र – 16
(6) स्थानीय प्रमाण पत्र – 09
(7) जाति प्रमाण पत्र – 12
(8) नक़ल से सम्बंधित प्रतिवेदन -02

निष्पादित आवेदनों की संख्या – 37
कुल प्राप्त आवेदन -54

आज के जनता दरबार में राँची जिले के विभिन्न अंचलों में सैकड़ों आवेदनों का त्वरित निपटारा किया गया। इससे आम नागरिकों को प्रमाण-पत्र, भूमि सुधार तथा अन्य आवश्यक सेवाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध हुईं।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का निराकरण पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी तरीके से किया जाए। जनता दरबार को नियमित रूप से जारी रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि प्रशासन जन-समस्याओं के प्रति और अधिक संवेदनशील बने।

Detailed Explanation

1. Introduction: A New Era of Administrative Transparency (प्रशासनिक पारदर्शिता का नया युग)

Under the visionary leadership of Deputy Commissioner (DC) Ranchi, Shri Manjunath Bhajantri, the district administration has taken a giant leap toward citizen-centric governance. On the directions of the DC, Janta Darbars were organized simultaneously across all 18 Anchals (Blocks) of Ranchi district today.

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर आज राँची जिले के सभी 18 अंचलों में ‘जनता दरबार’ का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को उनके अपने ही ब्लॉक में प्रशासनिक समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

2. Focus Areas: Land Reforms and Essential Certificates (मुख्य ध्यान: भूमि सुधार एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र)

The primary objective of these decentralized camps was to address long-pending issues related to land records and the issuance of various statutory certificates. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि सुधार, दाखिल-खारिज (Mutation), पंजी-II सुधार और विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्रों (जाति, आवासीय, आय) पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि अधिकांश आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही किया जाए।

3. Block-Wise Performance and Impact (अंचलवार प्रदर्शन और प्रभाव)

The success of the Janta Darbar can be measured by the high volume of applications processed across different zones. Below is the detailed breakdown of the work accomplished:

  • Anchal Angara (अनगड़ा अंचल): Leading with 125 resolved applications, Angara focused heavily on certificates and Panji-II corrections. Cases of individuals like Abay Amla Tirkey and Madan Lal Mahto regarding rent receipts and plot corrections were solved instantly.
  • Anchal Ratu (रातु अंचल): With a massive turnout, 178 applications were disposed of, including 22 Sarvajan Pension cases and 23 Mutation cases.
  • Anchal Rahe & Chanho (राहे और चान्हो अंचल): Combined, these blocks resolved over 200 cases, primarily focusing on Caste and Residential certificates for students and youth.
  • Anchal Argora (अरगोड़ा अंचल): In the urban-fringe zone, 37 out of 54 applications were settled on the spot, showing a high success rate in land-related disputes.

4. Strengthening the Social Security Net (सामाजिक सुरक्षा को मजबूती)

Apart from land and revenue, the Janta Darbar served as a platform for social welfare. Applications for the Sarvajan Pension Scheme and widow/disability pensions were processed, providing immediate relief to the elderly and vulnerable sections of society. प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन किया गया। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

5. Directives for Transparency and Speed (पारदर्शिता और गति के लिए निर्देश)

DC Manjunath Bhajantri emphasized that the redressal of public grievances must be transparent and effective. He warned that any negligence in providing time-bound services would lead to strict action. उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का निराकरण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर पारदर्शी और प्रभावी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने इस व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखने का निर्णय लिया है।

6. Conclusion: Building Public Trust (निष्कर्ष: जन-विश्वास का निर्माण)

This initiative by the Ranchi District Administration strengthens the bond between the government and the governed. By taking the office to the people, Ranchi sets a benchmark for other districts in Jharkhand. राँची जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल शासन की जन-केंद्रित नीति को मजबूत करता है, बल्कि नागरिकों के मन में प्रशासन के प्रति विश्वास भी पैदा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *