|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
आगामी रामनवमी पर्व आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध
जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री से आज दिनांक 07.03.2026 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट, निवरणपुर के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर, निवरणपुर में आयोजित होने वाले श्रीराम जन्मोत्सव एवं संबंधित धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
ट्रस्ट के सदस्यों ने आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने ट्रस्ट के सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि रामनवमी के आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

