NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET UG परीक्षा रविवार को पूरे देश में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की गई। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई, जिसमें शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय दिया गया।
इस साल यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था. इसे दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए एनटीए ने बहुस्तरीय सुरक्षा प्रणाली लागू की थी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन, मेटल डिटेक्टर जांच और जीपीएस युक्त वाहनों में प्रश्न पत्रों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया गया।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए देश भर में 2 लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया था, जिसमें शहर समन्वयक, पर्यवेक्षक, केंद्र अधीक्षक, पुलिस बल और जिला प्रशासन शामिल थे। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर पेयजल, बिजली, पंखे, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयीं, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 शुरू, ऐसे करें तुरंत आवेदन