Ranchi Crime News: राजधानी रांची के मशहूर होटल व्यवसायी और कावेरी रेस्टोरेंट संचालक आशीष भाटिया के बेटे लव भाटिया उर्फ अभिमन्यु भाटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लव भाटिया का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। इस घटना के बाद पूरे व्यापार जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
गौरतलब है कि 17 साल पहले यानी 30 जुलाई 2009 को लव भाटिया रात 10.45 बजे मेन रोड स्थित पंजाब स्वीट हाउस से घर के लिए निकले थे. रास्ते में अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया. इस घटना को लेकर लव भाटिया के पिता आशीष भाटिया ने लोअर बाजार कांड संख्या 168/09 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस समय हटिया के तत्कालीन डीएसपी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लव भाटिया को अपराधियों के चंगुल से बचाया था.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है. लव भाटिया की तबीयत पीपी कंपाउंड स्थित उनके आवास पर अचानक बिगड़ गई और बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गई, जिसके बाद उनके परिवार और करीबी लोग उन्हें आनन-फानन में रांची के लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. लालपुर पुलिस ने बयान लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.
अस्पताल लाते ही डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनका इलाज शुरू कर दिया और उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की. हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मौत की वजह पर सस्पेंस: लव भाटिया की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने की मुख्य वजह क्या थी, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है। परिवार या अस्पताल प्रबंधन की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Police Transfer: सरकार का बड़ा एक्शन, 201 DSP इधर से उधर