Rainy Season Diet: बारिश का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएँ, हरियाली और सुहावना माहौल लेकर आता है। ऐसे मौसम में गरमा-गरम खाना खाने का अपना ही मज़ा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मॉनसून के दौरान कुछ खास तरह के खाने को दोबारा गर्म करके खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जानकारों के मुताबिक, बारिश के मौसम में नमी बढ़ने से बैक्टीरिया और फंगस तेज़ी से पनपते हैं, जिससे फ़ूड पॉइज़निंग और पेट से जुड़ी समस्याओं का ख़तरा बढ़ जाता है। अगर आप भी बचा हुआ खाना फ्रिज में रखते हैं और बाद में उसे दोबारा गर्म करके खाते हैं, तो कुछ चीज़ों के मामले में सावधानी बरतना बहुत ज़रूरी है। आइए, ऐसी पाँच चीज़ों के बारे में जानते हैं जिन्हें मॉनसून के मौसम में दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए।
बारिश में भूलकर भी दोबारा गर्म न करें ये 5 चीजें
चावल: पके हुए चावल को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखने से उनमें तेज़ी से बैक्टीरिया पनप सकते हैं। खासकर मॉनसून के मौसम में ज़्यादा नमी के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे चावल को दोबारा गर्म करके खाने से पेट दर्द, उल्टी और फ़ूड पॉइज़निंग जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।
पालक और हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी और दूसरी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इन्हें बार-बार गर्म करना ठीक नहीं माना जाता। बार-बार गर्म करने से इनमें मौजूद कुछ कंपाउंड्स की बनावट बदल सकती है, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है।
अंडा: अंडा प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन पका हुआ अंडा या ऑमलेट दोबारा गर्म करने से उसका स्वाद और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। कई बार यह पाचन संबंधी परेशानी का कारण भी बन सकता है। इसलिए अंडे को ताजा बनाकर ही खाना बेहतर माना जाता है।
मशरूम: मशरूम में मौजूद प्रोटीन और एंजाइम काफी संवेदनशील होते हैं। लंबे समय तक रखने और फिर दोबारा गर्म करने पर इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। मॉनसून के मौसम में मशरूम को हमेशा ताजा पकाकर खाना अधिक सुरक्षित माना जाता है।
आलू: उबले या पके हुए आलू को लंबे समय तक बाहर रखने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ सकता है। अगर आलू को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो दोबारा गर्म करने के बाद भी सेहत से जुड़े जोखिम बने रह सकते हैं।
Rainy Season Diet: मॉनसून में कैसे रखें सेहत का ध्यान?
- हमेशा ताजा और गर्म भोजन खाने की कोशिश करें।
- जरूरत के अनुसार ही खाना बनाएं।
- बचा हुआ खाना तुरंत ठंडा करके फ्रिज में रखें।
- भोजन को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें।
- साफ-सफाई और हाथ धोने की आदत अपनाएं।
बारिश के मौसम में अपने खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने से आप फ़ूड पॉइज़निंग, पेट के इन्फेक्शन और सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याओं से बच सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए ताज़ा खाना खाएं और खाने को सुरक्षित तरीके से रखने पर खास ध्यान दें।
यह भी पढ़ें: Important Deadlines June 2026: 15 जून की ये 3 डेडलाइन मिस की तो होगा बड़ा नुकसान!